हमारी तिश्ना-लबी अब सुबू से खेलेगी

हमारी तिश्ना-लबी अब सुबू से खेलेगी

फ़ुग़ान-ए-दिल रग-ए-जान-ओ-गुलू से खेलेगी

सँभल के रहना कि इस बार सैक़ल-ए-अबरू

कोई बईद नहीं आबरू से खेलेगी

करेगा सैल हर इक लहर को बुलंद अपनी

हर एक मौज फ़क़त आबजू से खेलेगी

जसारत-ए-रह-ए-पुर-ख़ार देखिए तो सही

ये कह रही है मिरी जुस्तुजू से खेलेगी

बहुत शगुफ़्ता-ओ-रंगीन गुफ़्तुगू है 'सिराज'

चमन में बात तिरी रंग-ओ-बू से खेलेगी

(784) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554