हरीम-ए-दिल से निकल आँख के सराब में आ
हरीम-ए-दिल से निकल आँख के सराब में आ
मिरी तरह कभी मैदान-ए-इज़्तिराब में आ
पयम्बरों की ज़बानी कही सुनी हम ने
वो कह रहा था कि मेरे भी इंतिख़ाब में आ
सुना है आज अमारी फ़लक से उतरेगी
मुझे भी नींद गर आए तो मेरे ख़्वाब में आ
तुझे ख़ुदाई का दा'वा है गर तो कम से कम
ज़मीन पर कोई दिन रंग-ए-बू-तुराब में आ
अभी हैं सारे सवालात तिश्ना-काम मिरे
उठा के काँधे पे मीना मिरे जवाब में आ
उतार दी हैं भँवर में भी कश्तियाँ हम ने
समुंदरों में अगर है तो इस हबाब में आ
(765) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अफ़ीफ़ सिराज