ग़ैरत-ए-इश्क़ सलामत थी अना ज़िंदा थी

ग़ैरत-ए-इश्क़ सलामत थी अना ज़िंदा थी

वो भी दिन थे कि रह-ओ-रस्म-ए-वफ़ा ज़िंदा थी

क़ैस को दोश न दो रखियो न फ़रहाद को नाम

इन्ही लोगों से मोहब्बत की अदा ज़िंदा थी

शहर-ए-बीमार के हर कूचा ओ बाम ओ दर पर

हम भी मरते थे कि जब ख़ल्क़-ए-ख़ुदा ज़िंदा थी

बुझ गईं शमएँ तो दम तोड़ गए झोंके भी

जिस तरह ज़हर-ए-रक़ाबत से हवा ज़िंदा थी

याद-ए-अय्याम कि सहरा-ए-मोहब्बत में 'फ़राज़'

जरस-ए-क़ाफ़िला-ए-दिल की सदा ज़िंदा थी

(3382) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554