न तेरा क़ुर्ब न बादा है क्या किया जाए

न तेरा क़ुर्ब न बादा है क्या किया जाए

फिर आज दुख भी ज़ियादा है क्या किया जाए

हमें भी अर्ज़-ए-तमन्ना का ढब नहीं आता

मिज़ाज-ए-यार भी सादा है क्या किया जाए

कुछ अपने दोस्त भी तरकश-ब-दोश फिरते हैं

कुछ अपना दिल भी कुशादा है क्या किया जाए

वो मेहरबाँ है मगर दिल की हिर्स भी कम हो

तलब करम से ज़ियादा है क्या किया जाए

न उस से तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ की बात कर पाएँ

न हमदमी का इरादा है क्या किया जाए

सुलूक-ए-यार से दिल डूबने लगा है 'फ़राज़'

मगर ये महफ़िल-ए-आदा है क्या किया जाए

(3067) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554