मैं और तू

रोज़ जब धूप पहाड़ों से उतरने लगती

कोई घटता हुआ बढ़ता हुआ बेकल साया

एक दीवार से कहता कि मिरे साथ चलो

और ज़ंजीर-ए-रिफ़ाक़त से गुरेज़ाँ दीवार

अपने पिंदार के नश्शे में सदा इस्तादा

ख़्वाहिश-ए-हमदम-ए-देरीना पे हँस देती थी

कौन दीवार किसी साए के हम-राह चली

कौन दीवार हमेशा मगर इस्तादा रही

वक़्त दीवार का साथी है न साए का रफ़ीक़

और अब संग-ओ-गिल-ओ-ख़िश्त के मलबे के तले

उसी दीवार का पिंदार है रेज़ा रेज़ा

धूप निकली है मगर जाने कहाँ है साया

(3887) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554