हर घड़ी रहता है अब ख़दशा मुझे
हर घड़ी रहता है अब ख़दशा मुझे
पी न जाए वक़्त का दरिया मुझे
गो हक़ीक़त था मगर ऐ ज़िंदगी
ख़्वाब सा तू ने सदा देखा मुझे
जब भी मिलता हूँ वही चेहरा लिए
बद-दुआ देता है आईना मुझे
छोड़ आया हूँ सुलगती रेत में
जाने क्या कहता हो नक़्श-ए-पा मुझे
उस के दिल में ख़ुद वफ़ा ना-पैद थी
दोस्ती की भीक क्या देता मुझे
डूबती बुझती हुई आवाज़ हूँ
साथ वालो ग़ौर से सुनना मुझे
(814) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अजमल अजमली