नफ़रतों से चेहरा चेहरा गर्द था

नफ़रतों से चेहरा चेहरा गर्द था

मुजरिम-ए-इंसानियत हर फ़र्द था

कुछ हवाओं में भी था ख़ौफ़-ओ-हिरास

कुछ फ़ज़ाओं का भी चेहरा ज़र्द था

बे-हिसी में दफ़्न थी इंसानियत

आदमिय्यत का भी लहजा सर्द था

अपने काँधों पर उठाए अपना बोझ

कोई आवारा कोई शब-गर्द था

फूल से चेहरे थे मुरझाए हुए

शहर-ए-गुल भी आज शहर-ए-दर्द था

जिस ने दुनिया भर के ग़म अपनाए थे

उस को दुनिया ने कहा बे-दर्द था

सच तो 'अख़्तर' ये है उस माहौल में

मेरा दुश्मन ही मिरा हमदर्द था

(679) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554