आँख खुलने पे भी होता हूँ उसी ख़्वाब में गुम

आँख खुलने पे भी होता हूँ उसी ख़्वाब में गुम

देर तक रहता हूँ इक लज़्ज़त-ए-नायाब में गुम

सोच ही सोच में तूफ़ान उठा देता हूँ

और हो जाता हूँ इक मौजा-ए-गिर्दाब में गुम

इक सितारा जो चमकता है लब-ए-बाम कहीं

देखते देखते हो जाता है महताब में गुम

बच रहे साँस तो जाना है उन्हीं गलियों में

और होना है उसी हल्क़ा-ए-अहबाब में गुम

ऐसे नश्शे से सिवा और नशा क्या होता

आप का ख़्वाब जो हो जाता मिरे ख़्वाब में गुम

सज्दा-ए-शौक़ के माथों से निशाँ मिटने लगे

हो गई रस्म-ए-अज़ाँ गुंबद-ओ-मेहराब में गुम

गुम तो होना था ब-हर-हाल किसी मंज़र में

दिल हुआ ख़्वाब में गुम आँख हुई आब में गुम

(793) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554