मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या
मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या
ग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या
दिल-ए-बे-मुद्दआ का मुद्दआ क्या
हमारा हाल हम से पूछना क्या
हमें दुनिया में अपने ग़म से मतलब
ज़माने की ख़ुशी से वास्ता क्या
सितम-हा-ए-फ़रावाँ चाहता हूँ
करम की आरज़ू क्या इल्तिजा क्या
हम उस के और उस का ग़म हमारा
इस अंदाज़-ए-करम का पूछना क्या
रहा दिल को न अब ज़ौक़-ए-सितम क्यूँ
वो हैं आमादा-ए-तर्क-ए-जफ़ा क्या
तिरे ग़म के सहारे जी रहे हैं
हमारी आरज़ू क्या मुद्दआ क्या
बहारों पर ख़िज़ाँ सर्फ़-ए-असर है
मआल-ए-ग़ुंचा-ओ-गुल देखना क्या
तअल्लुक़ और तिरे ग़म से तअल्लुक़
उरूज-ए-बख़्त-ए-'अख़्तर' पूछना क्या
(940) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554