निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई है

निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई है

मोहब्बत और मोहकम हो गई है

तबीअत कुश्ता-ए-ग़म हो गई है

चराग़-ए-बज़्म-ए-मातम हो गई है

मआल-ए-ज़ब्त-ए-पैहम हो गई है

मसर्रत हासिल-ए-ग़म हो गई है

तमन्ना जब बढ़ी है अपनी हद से

तो मायूसी का आलम हो गई है

न जाने क्यूँ अदावत ही अदावत है

सिरिश्त-ए-इब्न-ए-आदम हो गई है

है महव-ए-रक़्स हर बर्ग-ए-चमन पर

बड़ी बेबाक शबनम हो गई है

हँसी होंटों पर आते आते 'अख़्तर'

पयाम-ए-गिर्या-ए-ग़म हो गई है

(761) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554