धुँद

मुसाफ़िरों से कहो आसमाँ को मत देखें

न कोई अब्र का टुकड़ा

न कोई तार-ए-शफ़क़

गुज़शता शाम का उट्ठा हुआ वो गर्द-ओ-ग़ुबार

अभी तलक हैं फ़ज़ाएँ उसी से आलूदा

वो एक आग कभी ज़ाद-ए-राह थी! अपना

जहाँ क़याम किया था

वहीं पे छोड़ आए

तो अहल-ए-क़ाफ़िला

अब दास्तान-गो से कहो

कोई रिवायत-ए-कुहना कोई हिकायत-ए-नौ

जो ख़ूँ को सर्द करे

और सोच बिखरा दे

कि ऐसे वक़्त में ख़ामोशियाँ तो ठीक नहीं

(1034) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554