तसव्वुर मुन्कशिफ़-अज़-बाम हो जाने से डरता हूँ
तसव्वुर मुन्कशिफ़-अज़-बाम हो जाने से डरता हूँ
अता-ए-कश्फ़ के इत्माम हो जाने से डरता हूँ
ज़मीन-ओ-अर्श के बाहम तअ'ल्लुक़ के तनाज़ुर में
ज़मीन-ओ-अर्श का इदग़ाम हो जाने से डरता हूँ
कभी सब कर गुज़रने का जुनूँ बेचैन रखता है
कभी यूँ भी हुआ सब काम हो जाने से डरता हूँ
मोहब्बत इर्तिबात-ए-क़ल्ब से मशरूत होती है
यक़ीन-ओ-रब्त के इबहाम हो जाने से डरता हूँ
कहाँ मुझ को मयस्सर मिस्र का बाज़ार आएगा
ख़ुद अपनी ज़ात में नीलाम हो जाने से डरता हूँ
'अली' बहर-ए-मोहब्बत का शनावर हूँ ख़ुदा शाहिद
वफ़ा के नाम पे इल्ज़ाम हो जाने से डरता हूँ
(841) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अली मुज़म्मिल