यार के दरसन के ख़ातिर जान और तन भूल जा

यार के दरसन के ख़ातिर जान और तन भूल जा

मुख मुनव्वर देख उस का रंग-ए-गुलशन भूल जा

चढ़ के ताज़ी इश्क़ का नित 'मन-अरफ़' का सैर कर

'क़द-अरफ़' का पहुँच ऐ दिल महल-ओ-मस्कन भूल जा

तर्क दे इस्लाम को और कुफ़्र सारा दूर कर

छोड़ दे हिर्स-ओ-हवा फ़रज़ंद और ज़न भूल जा

आरसी में दिल के हर दम देख मुखड़ा रूह का

जाम को जमशेद के और फ़िक्र-ए-दर्पन भूल जा

दम-ब-दम दिल के नज़र सूँ पी के दरसन का शराब

ऐ 'अलीमुल्लाह' जहाँ के मक्र और फ़न भूल जा

(868) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554