डूबते तारों से पूछो न क़मर से पूछो

डूबते तारों से पूछो न क़मर से पूछो

क़िस्सा-ए-रुख़्सत-ए-शब शम-ए-सहर से पूछो

किस ने बहलाया ख़िज़ाँ को गुल-ए-तर से पूछो

गुल पे क्या गुज़री बहारों के जिगर से पूछो

कौन रोया पस-ए-दीवार-ए-चमन आख़िर-ए-शब

क्यूँ सबा लौट गई राहगुज़र से पूछो

रात भर दीप सर-ए-राह जले किस के लिए

क्यूँ अँधेरा था भरे घर में क़मर से पूछो

किस के दामन से लगी निकहत-ए-गुल रोती है

कौन होता है जुदा जी के नगर से पूछो

एक आवाज़ तो गूँजी थी उफ़ुक़-ता-ब-उफ़ुक़

कारवाँ गुम है कहाँ गर्द-ए-सफ़र से पूछो

(767) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554