दरमियाँ गर न तिरा वादा-ए-फ़र्दा होता

दरमियाँ गर न तिरा वादा-ए-फ़र्दा होता

किस को मंज़ूर ये ज़हर-ए-ग़म-ए-दुनिया होता

क्या क़यामत है कि अब मैं भी नहीं वो भी नहीं

देखना था तो उसे दूर से देखा होता

कासा-ऐ-ज़ख़्म-तलब ले के चला हूँ ख़ाली

संग-रेज़ा ही कोई आप ने फेंका होता

फ़ल्सफ़ा सर-ब-गरेबाँ है बड़ी मुद्दत से

कुछ न होता तो ख़ुदा जाने कि फिर क्या होता

हम भी नौ-ख़ेज़ शुआ'ओं की बलाएँ लेते

अपने ज़िंदाँ में अगर कोई दरीचा होता

आप ने हाल-ए-दिल-ए-ज़ार तो पूछा लेकिन

पूछना था तो कोई उस का मुदावा होता

दस्त-ए-मुफ़्लिस से तही-तर है सफ़ीना 'अनवर'

इस पहुँचने से तो साहिल पे न पहुँचा होता

(2095) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554