दुनिया भी अजब क़ाफ़िला-ए-तिश्ना-लबाँ है
दुनिया भी अजब क़ाफ़िला-ए-तिश्ना-लबाँ है
हर शख़्स सराबों के तआ'क़ुब में रवाँ है
तन्हा तिरी महफ़िल में नहीं हूँ कि मिरे साथ
इक लज़्ज़त-ए-पाबंदी-ए-इज़हार-ओ-बयाँ है
हक़ बात पे है ज़हर भरे जाम की ताज़ीर
ऐ ग़ैरत-ए-ईमाँ लब-ए-सुक़रात कहाँ है
खेतों में समाती नहीं फूली हुई सरसों
बाग़ों में अभी तक वही हंगाम-ए-ख़िज़ाँ है
एहसास मिरा हिज्र-गज़ीदा है अज़ल से
क्या मुझ को अगर कोई क़रीब-ए-रग-ए-जाँ है
जो दल के समुंदर से उभरता है यक़ीं है
जो ज़ेहन के साहिल से गुज़रता है गुमाँ है
फूलों पे घटाओं के तो साए नहीं 'अनवर'
आवारा-ए-गुलज़ार नशेमन का धुआँ है
(2323) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर मसूद