यूँ देखने में तो ऊपर से सख़्त हूँ शायद
यूँ देखने में तो ऊपर से सख़्त हूँ शायद
मगर दरून-ए-बदन लख़्त लख़्त हूँ शायद
मिरे नसीब में लिक्खी है शब की तारीकी
मैं डूबते हुए सूरज का बख़्त हूँ शायद
क़रीब ओ दूर नहीं है कोई भी अपना सा
उजाड़ बाग़ का तन्हा दरख़्त हूँ शायद
मुझे किसी ने सुना ही नहीं तवज्जोह से
मैं बद-ज़बान सदा-ए-करख़्त हूँ शायद
नहीफ़ काँधों पे बार-ए-ग़म-ए-दो-आलम है
सरापा राहू ओ केतू का तख़्त हूँ शायद
मिरी तलाश में है कोई ऐसा लगता है
किसी का गुम-शुदा 'शादाब' रख़्त हूँ शायद
(851) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554