ज़िंदगी मुझ को मिरी नज़रों में शर्मिंदा न कर

ज़िंदगी मुझ को मिरी नज़रों में शर्मिंदा न कर

मर चुका है जो बहुत पहले उसे ज़िंदा न कर

हाल का ये दुख तिरे माज़ी की तुझ को देन है

आज तक जो कुछ किया तू ने वो आइंदा न कर

तो भी इस तूफ़ान में इक रेत की दीवार है

अपनी हस्ती भूल कर हर एक की निंदा न कर

सौ-गुना होते हुए भी जिस ने बाज़ी हार दी

ऐसी बुज़दिल भीड़ का मुझ को नुमाइंदा न कर

जिस्म क्या शय है कि मेरी रूह तक जल जाएगी

आग में अपनी जला कर मुझ को ताबिंदा न कर

(716) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar In Hindi By Famous Poet Aqeel Shadab. Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar is written by Aqeel Shadab. Complete Poem Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar in Hindi by Aqeel Shadab. Download free Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar Poem for Youth in PDF. Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar is a Poem on Inspiration for young students. Share Zindagi Mujhko Meri Nazron Mein Sharminda Na Kar with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.