छुपाए दिल में हम अक्सर तिरी तलब भी चले

छुपाए दिल में हम अक्सर तिरी तलब भी चले

कभी कभी तिरे हमराह बे-सबब भी चले

नुमूद-ए-गुल के करिश्मे सदा जिलौ में रहे

नसीम बन के चले हम चमन में जब भी चले

जलाओ ख़ून-ए-शहीदाँ से इर्तिक़ा के चराग़

ये रस्म चलती रही है ये रस्म अब भी चले

सुना है जादा-नवर्दान-ए-सुब्ह के हमराह

ब-फ़ैज़-ए-वक़्त कई रह-रवान-ए-शब भी चले

है शोर-ए-शबनम-ए-आसूदगी के दोश-ब-दोश

गुल आज ले के कहीं शोला-ए-ग़ज़ब भी चले

किसी का हुक्म-ए-ज़बाँ-बंदी-ए-जुनूँ भी चला

किसी के क़िस्से सुख़न बन के ज़ेर-ए-लब भी चले

हमीं ने साग़र-ए-ग़म मुंतख़ब किया 'आरिफ़'

वगर्ना बज़्म में कुछ साग़र-ए-तरब भी चले

(1080) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554