यही होना था और हुआ जानाँ

यही होना था और हुआ जानाँ

हो गए हम जुदा जुदा जानाँ

कोई आसाँ न थी तिरी फ़ुर्क़त

मैं हक़ीक़त में रो पड़ा जानाँ

तिरे अंदर हूँ मैं ही मैं हर सू

मिरे अंदर तू जा-ब-जा जानाँ

हँस के मिलता है हर कोई ऐसे

जैसे हर शख़्स हो ख़फ़ा जानाँ

अब मैं चलता हूँ चल ख़ुदा-हाफ़िज़

शहर ये वो नहीं रहा जानाँ

(897) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554