ज़िंदगी यूँ करें बसर कब तक

ज़िंदगी यूँ करें बसर कब तक

हम मिलेंगे नहीं मगर कब तक

तुम ब-ज़ाहिर जो ला-तअल्लुक़ हो

और हम तुम से दरगुज़र कब तक

रास्ते रास्ते गुमाँ तेरा

और तन्हा करूँ सफ़र कब तक

आह निकले न कब तलक आख़िर

ख़ून होता रहे जिगर कब तक

आओ देखें ये हिज्र का सहरा

और करता है दर-ब-दर कब तक

एक उम्मीद-ए-वस्ल है लेकिन

एक उम्मीद पे गुज़र कब तक

(940) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554