दर्द का हाल आह से पूछो

दर्द का हाल आह से पूछो

दिल की बातें निगाह से पूछो

अज़्मत-ए-रहमत-ए-ख़ुदावंदी

आरज़ू-ए-गुनाह से पूछो

उन की पैहम नवाज़िशों का असर

मेरे हाल-ए-तबाह से पूछो

दिल-ए-ख़ुद्दार की ज़बूँ-हाली

होश इज़्ज़ ओ जाह से पूछो

पस्ती-ए-हर-बुलंदी-ए-दुनिया

मुंतहा-ए-निगाह से पूछो

अर्श पर क्यूँ दिमाग़ 'अर्श' उड़ा

मुफ़्त की वाह वाह से पूछो

(730) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554