अगर तक़दीर तेरी बाइस-ए-आज़ार हो जाए
अगर तक़दीर तेरी बाइस-ए-आज़ार हो जाए
तुझे लाज़िम है उस से बर-सर-ए-पैकार हो जाए
मिरी कश्ती है मैं हूँ और गिर्दाब-ए-मोहब्बत है
जो तू हो ना-ख़ुदा मेरा तो बेड़ा पार हो जाए
कमाल-ए-ज़ब्त-ए-ग़म से ये गवारा ही नहीं मुझ को
कि हर्फ़-ए-आरज़ू शर्मिंदा-ए-इज़हार हो जाए
तेरे ख़्वाब-ए-गिराँ पर ऐ दिल-ए-नादाँ तअज्जुब है
कि तू सोता रहे सारा जहाँ बेदार हो जाए
उन्हें क्यूँ कोसता है जो तुझे कहते हैं कम-हिम्मत
बुरा क्या है हक़ीक़त का अगर इज़हार हो जाए
तुम्हें ऐ अर्श क्यूँ है तीर-ए-ग़म से इतनी बे-ज़ारी
यही बेहतर है ये नावक जिगर के पार हो जाए
(883) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अर्श मलसियानी