नैरंगी-ए-बहार-ओ-ख़िज़ाँ देखते रहे
नैरंगी-ए-बहार-ओ-ख़िज़ाँ देखते रहे
हैरत से हम तिलिस्म-ए-जहाँ देखते रहे
पेश-ए-नज़र जहाँ के रही रहमत-ए-ख़ुदा
हम बरहमी-ए-हुस्न-ए-बुताँ देखते रहे
हर गुल हमारी अक़्ल पे हँसता रहा मगर
हम फ़स्ल-ए-गुल में रंग-ए-ख़िज़ाँ देखते रहे
अर्ज़-ए-नियाज़-ए-शौक़ की अच्छी मिली ये दाद
हँस कर वो मेरे अश्क-ए-रवाँ देखते रहे
तय कर गया जुनूँ मिरा इक जस्त में उन्हें
हैरत से मुझ को कौन-ओ-मकाँ देखते रहे
(787) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अर्श मलसियानी