मोहब्बत सोज़ भी है साज़ भी है

मोहब्बत सोज़ भी है साज़ भी है

ख़मोशी भी है ये आवाज़ भी है

नशेमन के लिए बेताब ताइर

वहाँ पाबंदी-ए-परवाज़ भी है

ख़मोशी पर भरोसा करने वाले

ख़मोशी दर्द की ग़म्माज़ भी है

है मेराज-ए-ख़िरद भी अर्श-ए-आज़म

जुनूँ का फ़र्श पा-अंदाज़ भी है

दिल-ए-बेगाना ख़ुद दुनिया में तेरा

कोई हमदम कोई हमराज़ भी है

कभी मुहताज लय का भी नहीं ये

कभी नग़्मा रहीन-ए-साज़ भी है

कभी तो दिल है महव-ए-बे-नियाज़ी

कभी तौफ़-ए-हरीम-ए-नाज़ भी है

तराना-हा-ए-साज़-ए-ज़िंदगी में

इक आवाज़-ए-शिकस्त-ए-साज़ भी है

(984) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554