ये दुनिया है उसे दार-उल-फ़ितन कहना ही पड़ता है
ये दुनिया है उसे दार-उल-फ़ितन कहना ही पड़ता है
यहाँ हर राहबर को राहज़न कहना ही पड़ता है
वफ़ूर-ए-अक़्ल-ए-इंसाँ से बढ़ी इंसाँ-कुशी इतनी
वफ़ूर-ए-अक़्ल को दीवाना-पन कहना ही पड़ता है
वो सहरा जिस में कट जाते हैं दिन याद-ए-बहाराँ से
बा-अल्फ़ाज़-ए-दिगर उस को चमन कहना ही पड़ता है
गुल-अफ़्शानी-ए-गुफ़्तार-ए-मुजाहिद बे-असर हो जब
तो उस को क़िस्सा-ए-दार-ओ-रसन कहना ही पड़ता है
यहाँ कितनों के जी छूटे यहाँ कितनों के दम टूटे
वफ़ा की राह को हिम्मत-शिकन कहना ही पड़ता है
(752) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अर्श मलसियानी