सुरूर-ए-इश्क़ ने उल्फ़त से बाँध रक्खा है
सुरूर-ए-इश्क़ ने उल्फ़त से बाँध रक्खा है
तिरी ग़रज़ ने मोहब्बत से बाँध रक्खा है
अजब कशिश है तिरे होने या न होने में
गुमाँ ने मुझ को हक़ीक़त से बाँध रक्खा है
कभी कभी तो मुझे टूटता दिखाई दे
जो एक अहद क़यामत से बाँध रक्खा है
शह-ए-जमाल तिरे शहर के फ़क़ीरों को
कमाल-ए-हिज्र ने वहशत से बाँध रक्खा है
भटक रहा हूँ मैं ग़ार-ए-तिलिस्म के अंदर
कि इल्म तू ने जहालत से बाँध रक्खा है
(879) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अरशद लतीफ़