मिरे लोग ख़ेमा-ए-सब्र में मिरे शहर गर्द-ए-मलाल में
मिरे लोग ख़ेमा-ए-सब्र में मिरे शहर गर्द-ए-मलाल में
अभी कितना वक़्त है ऐ ख़ुदा इन उदासियों के ज़वाल में
कभी मौज-ए-ख़्वाब में खो गया कभी थक के रेत पे सो गया
यूँही उम्र सारी गुज़ार दी फ़क़त आरज़ू-ए-विसाल में
कहीं गर्दिशों के भँवर में हूँ किसी चाक पर मैं चढ़ा हुआ
कहीं मेरी ख़ाक जमी हुई किसी दश्त-ए-बर्फ़-मिसाल में
ये हवा-ए-ग़म ये फ़ज़ा-ए-नम मुझे ख़ौफ़ है कि न डाल दे
कोई पर्दा मेरी निगाह पर कोई रख़्ना तेरे जमाल में
(847) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
असअ'द बदायुनी