इश्वों की है न उस निगह-ए-फ़ित्ना-ज़ा की है

इश्वों की है न उस निगह-ए-फ़ित्ना-ज़ा की है

सारी ख़ता मिरे दिल-ए-शोरिश-अदा की है

मस्ताना कर रहा हूँ रह-ए-आशिक़ी को तय

कुछ इब्तिदा की है न ख़बर इंतिहा की है

खिलते ही फूल बाग़ में पज़-मुर्दा हो चले

जुम्बिश रग-ए-बहार में मौज-ए-फ़ना की है

हम ख़स्तगान-ए-राह को राहत कहाँ नसीब

आवाज़ कान में अभी बाँग-ए-दरा की है

डूबा हुआ सुकूत में है जोश-ए-आरज़ू

अब तो यही ज़बान मिरे मुद्दआ की है

लुत्फ़-ए-निहान-ए-यार का मुश्किल है इम्तियाज़

रंगत चढ़ी हुई सितम-ए-बरमला की है

(923) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554