अहद-ए-वफ़ा न याद दिलाएँ तो क्या करें

अहद-ए-वफ़ा न याद दिलाएँ तो क्या करें

हम उन को हाल-ए-दिल न सुनाईं तो क्या करें

जिन से नहीं है आप की मंज़िल को वास्ता

उन रास्तों से लौट न जाएँ तो क्या करें

वो हर तरफ़ हैं सम्त की जब क़ैद ही नहीं

दैर-ओ-हरम में सर न झुकाएँ तो क्या करें

मोहकम है रब्त-ए-इश्क़ तो नज़दीक-ओ-दूर क्या

आएँ तो क्या करें वो न आएँ तो क्या करें

माना कि हम को ताब-ए-नज़र है न शौक़-ए-दीद

रुख़ से वो ख़ुद ही पर्दा उठाएँ तो क्या करें

'अशरफ़' को था अमल से ज़ियादा करम पे नाज़

काम आ गई हैं उस की ख़ताएँ तो क्या करें

(1070) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554