हर एक रुख़ से मुझे लुत्फ़-ए-जुस्तुजू आए

हर एक रुख़ से मुझे लुत्फ़-ए-जुस्तुजू आए

ज़रा वो और क़रीब-ए-रग-ए-गुलू आए

मआल-ए-नाज़-ए-ख़ुदी क्या है ये तो समझा दूँ

जिसे हो नाज़-ए-ख़ुदी मेरे रू-ब-रू आए

बग़ैर इज़्न ही साक़ी ने कर लिया क़ब्ज़ा

हमारे वास्ते जब साग़र-ओ-सुबू आए

क़दम क़दम पे है ख़ुद्दारी-ए-हयात का डर

मिरी ज़बान पे क्या हर्फ़-ए-आरज़ू आए

तिरी फ़ज़ा-ए-मोहब्बत हो ख़ुश-गवार इतनी

नफ़स नफ़स से ख़ुलूस-ओ-वफ़ा की बू आए

हमारे दिल में अदावत रहेगी क्या 'अशरफ़'

नज़र झुकाए हुए जब कोई अदू आए

(758) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554