हम भी थे गोशा-गीर कि गुमनाम थे बहुत

हम भी थे गोशा-गीर कि गुमनाम थे बहुत

इस तर्ज़-ए-ज़ीस्त में मगर आराम थे बहुत

दुनिया है कार-ख़ाना-ए-वहम-ओ-गुमाँ तमाम

सच्चे वही फ़साने थे जो आम थे बहुत

ख़ुद अपने इज़्तिरार-ए-तबीअ'त से तंग थे

हम जो शिकार-ए-गर्दिश-ए-अय्याम थे बहुत

लिपटी रही तो सर-बसर असरार थी वो ज़ुल्फ़

खुलती कभी तो उस के भी पैग़ाम थे बहुत

इक उम्र तजरबात में गुज़री तो ये खुला

याँ आज़मूदा-कार ही नाकाम थे बहुत

(802) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554