कैसी आशुफ़्तगी-ए-सर है यहाँ

कैसी आशुफ़्तगी-ए-सर है यहाँ

रास सहरा यहाँ न घर है यहाँ

एक ग़म है कि बे-मुदावा है

एक रोना कि उम्र भर है यहाँ

जो भी काविश है बे-सिला बे-सूद

जो शजर है वो बे-समर है यहाँ

इक मसाफ़त कि तय नहीं होती

मंज़िलों मंज़िलों सफ़र है यहाँ

यूँ रिवायत से कट गए लेकिन

तजरबा जो है तल्ख़-तर है यहाँ

(773) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554