मगर नहीं था फ़क़त 'मीर' ख़्वार मैं भी था

मगर नहीं था फ़क़त 'मीर' ख़्वार मैं भी था

कि अहल-ए-दर्द में आशुफ़्ता-कार मैं भी था

सबा की तरह उसे भी न था सबात कहीं

न जाने क्या था बहुत बे-क़रार मैं भी था

पनाह लेनी पड़ी थी मुझे भी साए में

रहीन-मिन्नत-ए-दीवार-ए-यार मैं भी था

हज़ार अपनी तबीअ'त पे जब्र करता था

मैं सब्र करता था बे-इख़्तियार मैं भी था

ये किस ने देखा कि मुझ बे-नवा के दामन में

मोहब्बतें थीं बहुत साया-दार मैं भी था

(803) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554