ये दिल में वसवसा क्या पल रहा है

ये दिल में वसवसा क्या पल रहा है

तिरा मिलना भी मुझ को खल रहा है

जिसे मैं ने किया था बे-ख़ुदी में

जबीं पर अब वो सज्दा जल रहा है

मुझे मत दो मुबारकबाद-ए-हस्ती

किसी का है ये साया चल रहा है

सर-ए-सहरा सदा दिल के शजर से

बरसता दूर इक बादल रहा है

फ़साद-ए-लग़्ज़िश-ए-तख़लीक़-ए-आदम

अभी तक हाथ यज़्दाँ मल रहा है

दिलों की आग क्या काफ़ी नहीं है

जहन्नम बे-ज़रूरत जल रहा है

(899) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554