वक़्त का कुछ रुका सा धारा है

वक़्त का कुछ रुका सा धारा है

तुम ने शायद मुझे पुकारा है

तुम न आओगे ये भी है मालूम

चंद यादों का बस सहारा है

उन की यादों के चंद फूलों से

चमन-ए-ताज़ा दिल हमारा है

आज हम ने तो दे के जाँ अपनी

ज़िंदगी तेरा क़र्ज़ उतारा है

उन की नज़रों ने ज़ख़्म-ए-दिल को मिरे

मुंदमिल कर के फिर उभारा है

लोग कहते हैं उस को भी शबनम

सर-ए-मिज़्गाँ जो इक सितारा है

फिर भी हासिल सुकूँ नहीं 'असलम'

उम्र भर हसरतों को मारा है

(717) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554