दिलों के दर्द जगा ख़्वाहिशों के ख़्वाब सजा

दिलों के दर्द जगा ख़्वाहिशों के ख़्वाब सजा

बला-कशान-ए-नज़र के लिए सराब सजा

महक रहा है किसी का बदन सर-ए-महताब

मिरे ख़याल की टहनी पे क्या गुलाब सजा

कोई कहीं तो सुने तेरे अर्ज़-ए-हाल का हब्स

हवा की रेहल पे आवाज़ की किताब सजा

वो क्या तलब थी तिरे जिस्म के उजाले की

मैं बुझ गया तो मिरा ख़ाना-ए-ख़राब सजा

तमाम शब था तिरा हिज्र तेरा आईना-गर

तमाम शब मिरे पहलू में आफ़्ताब सजा

न तू है और न मैं हूँ न वस्ल है न फ़िराक़

सजा शराब सजा जा-ब-जा शराब सजा

'अता' ये आँख धनक मंज़िलों की चाह में थी

छटा जो अब्र घनी तीरगी का बाब सजा

(984) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554