रंग कहाँ है साया सा है
रंग कहाँ है साया सा है
नक़्श कहाँ है धोका सा है
सुब्ह की रंगत ज़र्दी-माइल
शाम नहीं है धड़का सा है
दिल का ख़ून हुआ हो शायद
दूर परे जो कोहरा सा है
सैल-ए-इश्क़ थमा कब होगा
दरिया है और चढ़ता सा है
लब उस के जो खुलते देखे
एक जहाँ कुछ हँसता सा है
अस्ल में नक़्श-ए-कैफ़-ए-हस्ती
फ़ानी सा है मिटता सा है
हुस्न और इश्क़ हैं दोनों काफ़िर
दोनों में इक झगड़ा सा है
आओ प्यार से धो लें उस को
नक़्श-ए-जहाँ कुछ मैला सा है
(728) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अज़ीम कुरेशी