रम-ए-जावेदाना ग़ज़ल ही तो है
रम-ए-जावेदाना ग़ज़ल ही तो है
सुरूद-ए-शबाना ग़ज़ल ही तो है
नुमायाँ किया जिस ने इस दौर को
वो हूर-ए-यगाना ग़ज़ल ही तो है
निहाँ जिस में सदियों की तश्कील है
वो ज़र्रीं तराना ग़ज़ल ही तो है
अदब का अगर इर्तिक़ा है तो ये
उरूस-ए-ज़माना ग़ज़ल ही तो है
ये सिर्र-ए-हसीं सब को बतला 'अज़ीम'
यम-ए-बे-कराना ग़ज़ल ही तो है
(763) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अज़ीम कुरेशी