घर से बाहर निकल कर

घर से बाहर निकल कर

दुनिया को भी देखा कर

फ़सलें काट बुराई की

अच्छाई को बोया कर

नेकी डाल के दरिया में

अपने आप से धोका कर

सब को पढ़ता रहता है

अपने आप को समझा कर

बूढे बरगद के नीचे

दिल टूटे तो बैठा कर

महफ़िल महफ़िल हँसता है

तन्हाई में रोया कर

दुनिया पीछे आएगी

देख तो दुनिया ठुकरा कर

पढ़ के सब कुछ सीखेगा

देख के भी कुछ सीखा कर

दुश्मन हों या दोस्त 'अज़ीज़'

सब को अपना समझा कर

(811) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ghar Se Bahar Nikal Kar In Hindi By Famous Poet Aziz Ansari. Ghar Se Bahar Nikal Kar is written by Aziz Ansari. Complete Poem Ghar Se Bahar Nikal Kar in Hindi by Aziz Ansari. Download free Ghar Se Bahar Nikal Kar Poem for Youth in PDF. Ghar Se Bahar Nikal Kar is a Poem on Inspiration for young students. Share Ghar Se Bahar Nikal Kar with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.