कमाँ न तीर न तलवार अपनी होती है

कमाँ न तीर न तलवार अपनी होती है

मगर ये दुनिया कि हर बार अपनी होती है

यही सिखाया है हम को हमारे लोगों ने

जो जंग जीते वो तलवार अपनी होती है

ज़बान चिड़ियों की दुनिया समझ नहीं सकती

क़ुबूल-ओ-रद की ये तकरार अपनी होती है

न हाथ सूख के झड़ते हैं जिस्म से अपने

न शाख़ कोई समर-बार अपनी होती है

जो हाथ आए उसे रौंद कर चला जाए

गुज़रते वक़्त की रफ़्तार अपनी होती है

जगह जगह से निवाले उठाने पड़ते हैं

तलाश-ए-रिज़्क़ की बेगार अपनी होती है

(1076) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554