आहें अफ़्लाक में मिल जाती हैं

आहें अफ़्लाक में मिल जाती हैं

मेहनतें ख़ाक में मिल जाती हैं

सूरतें आबला-हा-ए-दिल की

ख़ोशा-ए-ताक में मिल जाती हैं

सैद-ए-बिस्मिल की निगाहें सय्याद

तेरे फ़ितराक में मिल जाती हैं

निगहें यार की जूँ तार-ए-रफ़ू

जिगर-ए-चाक में मिल जाती हैं

पोपले ज़ाहिदों की खाते वक़्त

ठोड़ियाँ नाक में मिल जाती हैं

थलकियाँ दिल की 'बक़ा' देखूँगी

ज़ख़्म-ए-कावाक में मिल जाती हैं

(767) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554