कल मय-कदे की जानिब आहंग-ए-मोहतसिब है

कल मय-कदे की जानिब आहंग-ए-मोहतसिब है

दरपेश मय-कशों को फिर जंग-ए-मोहतसिब है

होता है शीशा-ए-दिल चूर उस की गुफ़्तुगू से

यारब ये पंद-ए-नासेह या संग-ए-मोहतसिब है

मुँह सुर्ख़ हो रहा है बीम-ए-मुग़ाँ से उस का

जो कुछ है रंग-ए-मीना सो रंग-ए-मोहतसिब है

अज़-बस गिराँ है उस पर मीना से मय की क़ुलक़ुल

पढ़ना भी चार क़ुल का अब नंग-ए-मोहतसिब है

हरगिज़ 'बक़ा' न रहियो दौर-ए-फ़लक से ग़ाफ़िल

मस्तों की नित कमीं में सर-चंग-ए-मोहतसिब है

(826) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554