सिपाह-ए-इशरत पे फ़ौज-ए-ग़म ने जो मिल के मरकब बहम उठाए

सिपाह-ए-इशरत पे फ़ौज-ए-ग़म ने जो मिल के मरकब बहम उठाए

इधर तो नाले का ताशा कड़का उधर फ़ुग़ाँ ने अलम उठाए

इस अश्क ओ लख़्त-ए-जिगर से इक ही फ़क़त न मर्दुम को फ़ाएदा है

जो दुर के रोले अदद किसी ने तो ला'ल के भी रक़म उठाए

सबब रक़ीबों के बज़्म में अब गई वो आपस की हम-नशीनी

हम आन बैठे तो उठ गया वो वो आन बैठा तो हम उठ आए

तही-कफ़ आए थे हम अदम से चले भी याँ से तो दस्त-ए-ख़ाली

न तोशा वाँ से लिया था ज़र का न साथ याँ से दिरम उठाए

'बक़ा' जो राही हुए अदम के तो वक़्फ़ा हरगिज़ करो न दम का

ये राह हस्ती की पुर-ख़तर है चलो यहाँ से क़दम उठाए

(787) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554