दम-ब-ख़ुद है चाँदनी चुप-चाप हैं अश्जार भी

दम-ब-ख़ुद है चाँदनी चुप-चाप हैं अश्जार भी

आज की शब थम गई क्यूँ वक़्त की रफ़्तार भी

ज़ीस्त की नाव न जाने किस किनारे जा लगे

मल्गजी सी धुँद है इस पार भी उस पार भी

दिल की बातें कहने वाले और आहिस्ता ज़रा

गोश-बर-आवाज़ है कोई पस-ए-दीवार भी

आँसुओं का अब्र वो बरसा कि सब कुछ बह गया

हसरतों के शहर भी ज़ख़्मों के लाला-ज़ार भी

(889) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554