होगा क्या चाँद-नगर सोचते हैं

होगा क्या चाँद-नगर सोचते हैं

हम ब-उनवान-ए-दिगर सोचते हैं

अपना ज़ाहिर में कोई जुर्म न था

क्यूँ हुए शहर-बदर सोचते हैं

शाख़-दर-शाख़ हैं गुम-सुम ताइर

सर को नेहुड़ाए शजर सोचते हैं

कोई बतलाए ये क्या वादी है

दम-ब-ख़ुद कोह हजर सोचते हैं

जाने क्यूँ मुझ से बिछड़ कर 'मुंज़िर'

वो भी मानिंद-ए-बशर सोचते हैं

(810) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554