हम बयाबानों में घूमे शहर की सड़कों पे टहले
हम बयाबानों में घूमे शहर की सड़कों पे टहले
दिल किसी सूरत तो सँभले दिल किसी सूरत तो बहले
ज़िंदगी के रास्ते में दो-घड़ी का साथ है ये
अपने मन की मैं भी कह लूँ अपने मन की तू भी कह ले
गोया ज़िंदा रहना भी इक जुर्म तेरे शहर में था
हम हर इक आहट पे लरज़े हम हर इक धड़कन पे दहले
अब तो ता-हद्द-ए-नज़र वीरानियाँ फैली हुई हैं
घर का ये बे-दर ख़राबा कितना था आबाद पहले
वक़्त ऐसा आ गया है ख़ामुशी बेहतर है 'मुंज़िर'
बात जो कहता है सुन ले चोट जो लगती है सह ले
(786) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554