सोए हुए जज़्बों को जगा कर फिर वो शाम न आई
सोए हुए जज़्बों को जगा कर फिर वो शाम न आई
संग तिरे बस इक दिन आ कर फिर वो शाम न आई
तेरी बातों की ख़ुश्बू से महकी वादी वादी
फूलों के अम्बार लगा कर फिर वो शाम न आई
नदी किनारे का वो मंज़र तकने को जी चाहे
कूंजों की इक डार उड़ा कर फिर वो शाम न आई
बैठे बैठे जल उठती हैं भीगी भीगी आँखें
आब-ए-रवाँ में आग लगा कर फिर वो शाम न आई
रोज़ ही सूरज निकले 'मंज़र' रोज़ ही सूरज डूबे
मैं जिस की राह देखूँ जा कर फिर वो शाम न आई
(732) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554