ज़ख़्म खा के ख़ंदाँ हैं पैरहन-दरीदा हम
ज़ख़्म खा के ख़ंदाँ हैं पैरहन-दरीदा हम
ज़िंदगी का नौहा हम वक़्त का क़सीदा हम
जाने तब्अ' के हाथों कौन घाट उतरेंगे
शहर से गुरेज़ाँ हम दश्त से रमीदा हम
ज़िंदगी की आँखों में रात-दिन खटकते हैं
ख़स जो हैं तो ला-सानी ख़ार हैं तो चीदा हम
बर्ग बर्ग ताज़ा है ज़ख़्म ज़ख़्म रिसता है
मौसम-ए-बहाराँ में शाख़-ए-नौ-बुरीदा हम
बज़्म-ए-रंग-ओ-नग़्मा में कौन मुल्तफ़ित होगा
आह-ए-ना-कशीदा हम हर्फ़-ए-ना-शनीदा हम
(811) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554