दिल लगा लेते हैं अहल-ए-दिल वतन कोई भी हो
दिल लगा लेते हैं अहल-ए-दिल वतन कोई भी हो
फूल को खिलने से मतलब है चमन कोई भी हो
सूरत-ए-हालात ही पर बात करनी है अगर
फिर मुख़ातब हो कोई भी अंजुमन कोई भी हो
है वही ला-हासिली दस्त-ए-हुनर की मुंतज़िर
आख़िरश सर फोड़ता है कोहकन कोई भी हो
शाएरी में आज भी मिलता है 'नासिर' का निशाँ
ढूँडते हैं हम उसे बज़्म-ए-सुख़न कोई भी हो
आदतें और हाजतें 'बासिर' बदलती हैं कहाँ
रक़्स बिन रहता नहीं ताऊस बन कोई भी हो
(1075) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
बासिर सुल्तान काज़मी